प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना और विद्याज्योति विद्यालय की परियोजना मिशन-100 जैसी कई पहलों की भी शुरूआत की।
इस अवसर पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास की गति में कुछ राज्यों का पिछड़ना और बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने दशकों से यही देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और विकास के लिए कोई दृष्टिकोण न रखने वाली सरकारों के समय का स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिपुरा में वर्तमान सरकार राज्य में सम्पर्क सुविधा में सुधार के लिए हीरा (एचआईआरए) यानी हाईवे, इंटरनेट रेलवे और एयरवेज के मंत्र के साथ आई है। उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा हीरा मॉडल के आधार पर अपनी सम्पर्क व्यवस्था को मजबूत और विस्तारित कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नया हवाई अड्डा त्रिपुरा की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में हवाई संपर्क बढ़ाने में यह हवाई अड्डा बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हवाई अड्डा त्रिपुरा को वाणिज्य और उद्योग के साथ-साथ व्यापारिक गलियारे के एक नए केंद्र में बदल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “दोहरी गति से काम करने के मामले में डबल इंजन की सरकार का कोई मुकाबला नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में त्रिपुरा के रिकॉर्ड की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिपुरा ग्राम समृद्धि योजना शुरू करने के लिए राज्य की सराहना भी की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना में सुधार के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस योजना से राज्य के एक लाख 80 हजार परिवारों को पक्के मकान मिलेंगे, इनमें से 50 हजार घर पहले ही लोगों को दिए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत को आधुनिक बनाने वाले युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के छात्रों को अब मिशन-100 और ‘विद्या ज्योति’ अभियान से मदद मिलने की आशा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को एक बार उपयोग होनी वाली प्लास्टिक का विकल्प देने में त्रिपुरा, अहम भूमिका निभा सकता है। यहां बनी बांस की झाडू और बांस की बोतल जैसे उत्पादों का देश में बड़ा बाजार बन रहा है। इससे हजारों लोगों को बांस की वस्तुओं के निर्माण में रोजगार या स्वरोजगार मिल रहा है। उन्होंने जैविक खेती में राज्य के काम की भी प्रशंसा की।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment