प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गठबंधन के सहयोगियों पर राज्य के विकास को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के साथ त्रिपुरा के विकास की रफ्तार तेज की गई है। धलाई जिले के अंबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की पहचान अब हिंसाग्रस्त राज्य या पिछड़ापन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सभी राजनीतिक दलों के झंडे नज़र आ रहे हैं। हालाँकि, पाँच साल पहले यह संभव नहीं था और केवल एक ही पार्टी का झंडा देखा जाता था और वह सीपीआई (एम) का था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा को भयमुक्त किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सातवें वेतन आयोग के लागू होने से राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हुई है। पहले केवल सीपीआईएम कार्यकर्ताओं को लाभ मिलता था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लोग बड़ी मुश्किल से थानों तक पहुंच पाते थे लेकिन भाजपा सरकार में राज्य में कानून का राज है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले हिंसा के दौर में महिलाओं पर बहुत अत्याचार हुआ, लेकिन अब उनका सशक्तिकरण हो रहा है और उनका जीवन आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ढालिया को पिछड़े जिले से बदलकर आकांक्षी जिला बना दिया है। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और राजय सरकार को धलाई के लोगों की सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment