प्रधानमंत्री मोदी ने तजाकिस्तान में आए भूकंप के बाद की स्थिति का जायजा लिया और वे निरंतर संबंधित घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे हैं। भारत तजाकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में है और भारत सरकार के संबंधित निकाय किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रहे हैं।
ताजिकिस्तान में आज 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह छह बजकर सात मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र मुरघोब के पश्चिम में 67 किलोमीटर दूरी पर 20 किलोमीटर से अधिक की गहराई में था। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नही है। ब्यौरे की प्रतीक्षा है।