प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलम्पियाड का उद्घाटन किया। रंगारंग उद्घाटन कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।
प्रतिष्ठित शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आंनद ने शतरंज मशाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सौंपी जो बाद में शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को सौंप दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मशाल रिले का शुभारंभ किया गया था। ये मशाल देश के 75 प्रतिष्ठित शहरों से होती हुई स्टेडियम लाई गई। विश्व शतरंज संगठन-एफआईडीई के अध्यक्ष आर्कडी द्वोर्कोविच ने कहा कि ये भारत के राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली विविध संस्कृति को देखने का विशेष अवसर रहा।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पूरे देश में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में भी सफल रहा है और खेलों से जुड़ी दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment