Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चेन्नई हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन के पहले चरण का उद्घाटन किया। इसके साथ ही हवाई अड्डे की क्षमता तीन करोड़ यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी। फिलहाल यह दो करोड तीस लाख यात्री प्रतिवर्ष है। दूसरा चरण पूरा होने पर हवाई अड्डे में यात्रियों की संख्या तीन करोड़ पचास लाख प्रतिवर्ष होगी। इस परियोजना की कुल लागत दो हजार 467 करोड रुपये है।

परियोजना का प्रथम चरण एक लाख 36 हजार वर्ग मीटर में फैला है। इससे हवाई अड्डे पर सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसमें एक सौ चेक इन काउंटर, 108 आव्रजन काउंटर, 17 लिफ्ट, 17 स्वचालित सीढियां , छह बैगेज बेल्ट और अन्‍य सुविधाएं होंगी।

इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्‍यपाल आर एन रवि, मुख्‍यमंत्री एम के स्टालिन तथा केन्‍द्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और अन्‍य गण्‍यमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को चेन्‍नई से चेन्‍नई-कोयम्‍बटूर वंदे भारत एक्‍सप्रेस रेलगाडी को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में कम से कम एक घंटे की कमी आएगी। नई वंदे भारत से कोयम्‍बटूर, सेलम, इरोड और तिरूपुर के आसपास के लोगों तथा कपडा उद्योग से जुडे कारोबारियों और आईटी पेशेवरों तथा छात्रों को लाभ होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.