अदाणी पावर के गोड्डा संयंत्र से बृहस्पतिवार रात को बांग्लादेश विद्युत विकास बोर्ड- बीपीडीबी को 450 मेगावॉट बिजली मिली। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने बताया है कि बाद में इसे बढ़ाकर 750 मेगावाट कर दिया गया। बीपीडीबी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया है कि गोड्डा संयंत्र से बिजली की आपूर्ति मांग के अनुसार धीरे-धीरे बढ़ेगी। प्रवक्ता ने बताया कि बांग्लादेश को गोड्डा संयंत्र से गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल रही है। बृहस्पतिवार से व्यावसायिक आपूर्ति शुरू होने से पहले, झारखंड के गोड्डा में अदाणी पावर प्लांट ने 14 दिनों तक कामकाज की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। इस दौरान व्यस्त समय में 72 घंटे तक निर्बाध आपूर्ति का परीक्षण किया गया। अदाणी पावर और बीपीडीबी ने परीक्षण से पहले ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा कर लिया। पावर ग्रिड कंपनी ऑफ बांग्लादेश- पीजीसीबी ने अदाणी पावर के गोड्डा संयंत्र से बिजली प्राप्त करने के लिए चपाईंनवाबगंज सीमा से बोगरा उपकेंद्र तक 134 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया था।
बांग्लादेश वर्तमान में भारत से 1,160 मेगावाट बिजली का आयात कर रहा है। इसे पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर से कुश्तिया के भेरमारा के माध्यम से एक हजार मेगावाट और त्रिपुरा में सूर्यमोनी से कोमिला डेली के माध्यम से 160 मेगावाट बिजली प्राप्त हो रही है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसके साथ बांग्लादेश का सीमापार विद्युत व्यापार है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment