प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के अमरेली में चार हजार, आठ सौ करोड़ रूपये लागत की परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जल संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गुजरात ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान व्यापक बदलावों और बहुमुखी विकास का दौर देखा है। विकास के इसी दौर में सौराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना संभव हुआ, जिससे किसान समृद्ध हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सौनी योजना सहित सरकार की विभिन्न पहल का उल्लेख किया जिनसे सौराष्ट्र की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है वे सौराष्ट्र, कच्छ, जूनागढ, पोरबंदर और बोताड जिलों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि नवदा से चावंद पाइपलाइन से एक हजार दो सौ से अधिक गांवों के लगभग 67 लाख लाभार्थियों को अतिरिक्त 28 करोड़ लीटर पानी मिलेगा। उन्होंने प्रमुख उद्योगपति सावजी भाई ढोलकिया द्वारा किये जा रहे जल संरक्षण प्रयासों की भी सराहना की।
प्रमुख परियोजनाओं में एक सौ एक दशमलव चार किलोमीटर की भुज-नलिया रेललाइन का गेज परिवर्तन, राष्ट्रीय राजमार्गों को चार लेन का बनाना और अन्य विकास परियोजनाओं शामिल हैं। भुज-नलिया रेललाइन से रेल नेटवर्क का विस्तार होगा और कच्छ के रण में पर्यटन को बढावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
भारत सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी… Read More
भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो… Read More
बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी… Read More
दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा है कि भारत, विश्व… Read More
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के… Read More
बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment