प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे के दूसरे दिन कच्छ जिले के भुज शहर में रविवार को रोड शो किया। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भुज और आसपास के इलाकों के हजारों लोग मोदी का अभिवादन करने के लिए सड़क के दोनों ओर जमा हो गए। मोदी ने तीन किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भुज शहर में रोड शो हिल गार्डन क्षेत्र से जिला औद्योगिक केंद्र के बीच निकाला गया।
इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह में भुज हवाई अड्डे पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए भुज आए हैं, जिनमें भूकंप पीड़ितों को समर्पित एक स्मारक, 2001 के भूकंप में मारे गए बच्चों को समर्पित एक अन्य स्मारक और सरहद डेयरी का एक दूध प्रसंस्करण संयंत्र शामिल है।
सड़क के दोनों इकट्ठा लोग उत्साह से भरे थे और वे प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाने के लिए ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे और तिरंगा लहरा रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कार में खड़े होकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
एक बार तो मोदी लोगों का अभिवादन करने के लिए अपनी कार से निकले और लोगों के पास पहुंच गए।
स्थानीय प्रशासन ने मार्ग पर सांस्कृतिक और लोक प्रस्तुतियों के लिए मंच बनाए थे।
रोड शो के बाद, मोदी ‘स्मृति वन’ का उद्घाटन करने पहुंचे। भुज में 2001 में आए भूकंप के पीड़ितों की याद में भुज शहर के बाहरी हिस्से में ‘स्मृति वन’ की स्थापना की गई है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment