Categories: News-Headlines

पंजाब में 25,237 करोड़ रुपये की बिजली कार्ययोजना मंजूर

पंजाब सरकार ने उपभोक्ताओं को बिजली की विश्वसनीय एवं गुणवत्तापरक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 25,237 करोड़ रुपये की एक कार्ययोजना को स्वीकृति दे दी है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि सुधार पर आधारित और परिणाम से संबद्ध नवीनीकृत वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) बिजली वितरण कंपनियों की परिचालन क्षमता एवं वित्तीय स्थिरता को बेहतर करने के लिए लाई गई है। एक मजबूत एवं टिकाऊ वितरण नेटवर्क के जरिये यह लक्ष्य हासिल करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिजली आपूर्ति से संबंधित विभिन्न ढांचागत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। इनमें 66 केवी के 94 नए उपकेंद्रों के गठन के साथ 66 केवी के 89 और 11 केवी के 382 ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही आरडीएसएस के तहत 66 केवी पारेषण की 2,015 किलोमीटर लंबी लाइन भी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा मौजूदा ढांचे को सशक्त बनाने और आधुनिक रूप देने की भी कोशिश की जाएगी।

इसी तरह बिजली पारेषण में होने वाली क्षति को कम करने के लिए 66 केवी की 600 सर्किट किलोमीटर लाइन एवं भूमिगत केबल भी बिछाई जाएंगी।

इस परियोजना पर कुल 25,237 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है जिसमें से 11,632 करोड़ रुपये केंद्र सरकार सकल बजट समर्थन के तौर पर मुहैया कराएगी।

राज्य सरकार ने कहा है कि इन सभी कार्यों को अंजाम देने के बाद न सिर्फ बिजली की क्षति में कमी आएगी बल्कि आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता भी सुधरेगी। इस तरह राज्य के एक करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

9 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

9 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.