Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो नीति अपनाने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो नीति अपनाने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की यह बडी और पुरानी पार्टी टुकडे-टुकडे गैंग की प्रमुख बन गई है। लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर लॉकडाउन जारी रहने के बावजूद मुंबई में प्रवासी कामगारों को अपने गांव तक जाने के लिए भड़काने का आरोप लगाया।

विकारी मानसिकता उनके डीएनए में घुस गई है। अंग्रेज चले गए पर बाटों और राज करो को कांग्रेस ने अपना चरित्र बना लिया है। आज इसलिए ही आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है। जो लोकतंत्र की प्रक्रिया से हमें रोक नहीं पा रहे हैं वो यहां अनुशासनहीनता करके हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसमें भी विफलता मिलेगी। कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने की इच्छा खत्म हो चुकी है लेकिन जब कुछ मिलने वाला नहीं है तो कम से कम कुछ बिगाड़ तो दो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे देश के कई राज्‍यों तक महामारी का व्‍यापक प्रसार हुआ। उन्‍होंने दिल्‍ली में राजनीतिक दलों पर मजूदरों को पूर्णबंदी के बावजूद अपने स्‍थानों पर लौटने के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक नेताओं और जनता से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश को आत्‍मनिर्भर बनाने का संकल्‍प लेने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि एन.डी.ए. शासन में भारत, कोविड महामारी के बावजूद तेजी से विकसित अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत में रिकॉर्ड संख्‍या में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश आ रहा है और आज भारत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में पांच शीर्ष देशों में है।

आज विश्‍व के अर्थजगत के सभी ज्ञाता इस बात को मानते हैं कि भारत ने जिस आर्थिक नीतियों को लेकर इस कोरोना कालखंड में अपने आपको आगे बढ़ाया, वो अपने आप में एक उदाहरणीय है। अनुभव भी हम करते हैं हमने देखा है भारत आज दुनिया की जो बड़ी इकोनॉमिज है, उसमें सबसे तेजी से विकसित हो रही बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है। इस कोरोना कालखंड में भी हमारे किसानों ने रिकॉर्ड पैदावार की। सरकार ने रिकॉर्ड खरीदी की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने विश्‍व के समक्ष अपने कोविड रोधी टीकों से महामारी का मुकाबला करने का मॉडल रखा है। उन्‍होंने कहा कि देश की लगभग शत-प्रतिशत पात्र जनसंख्‍या को कोविड का पहला टीका और अस्‍सी प्रतिशत को दोनों टीके लग चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.