Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोविड की चुनौती अभी समाप्‍त नहीं हुई है, उन्‍होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कोविड की चुनौती अभी समाप्‍त नहीं हुई है। उन्‍होंने इससे बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। देश में कोविड की स्थिति पर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वाीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूरोपीय देशों में देखा गया है कि ओमीक्रॉन और इसके वेरिएंट तेजी से फैल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ देश और वैश्विक स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उनके सुझावों पर अमल करते हुए मिलकर काम करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना पहले प्राथमिकता थी और आज भी यही बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो, इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि देश में 96 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड का पहला टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि देश को टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की अपनी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड से निपटने में केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक निर्णय लेने पर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल की पहले से कहीं अधिक जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में उत्पाद शुल्क में कमी की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.