Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बुराई है और देश को इससे दूर रखना होगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ एनडीए सरकार की तरह हर सरकारी विभाग में इच्छा शक्ति दिखनी चाहिए। उन्‍होंने उल्‍लेख किया कि विश्‍वास और दृढ संकल्‍प विकसित राष्‍ट्र बनाने की कुंजी हैं। इस वर्ष 31 अक्‍टूबर से 6 नवम्‍बर तक मनाये जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का विषय है- एक वि‍कसित राष्‍ट्र के लिए भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत।

प्रधानमंत्री मोदी ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग के नये शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्‍यम से लोग अपनी शिकायत के बारे में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्‍त कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित सर्तकता जागरूकता सप्‍ताह के इस वर्ष के विषय पर राष्ट्रव्यापी निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने वाले पांच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले वर्षों में कई प्रशासनिक सुधार किये गये हैं। उन्‍होंने कहा कि न्‍यूनतम सरकार और अधिकतम शासन की परिकल्‍पना के साथ आगे बढते हुए कई नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है और अप्रासंगिक नियमों को हटाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य भ्रष्‍टाचार मुक्‍त समाज का निर्माण करना है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.