प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर की समृद्ध संस्कृति, कला और शिल्प को प्रदर्शित करने वाली अद्भुत पहल “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” की सराहना की। कश्मीर की समृद्ध कला, संस्कृति, साहित्य, शिल्प और व्यंजन को पूरे देश तक पहुंचाने के लिए वितस्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चेन्नई से शुरू हुआ इन कार्यक्रमों का सिलसिला श्रीनगर में समाप्त हुआ, जिनमें युवाओं ने कश्मीरी संस्कृति के बारे में जानने के प्रति उत्साह दिखाया। कश्मीर की संस्कृति को लोगों तक पहुँचाने के लिए कार्यशालाएँ, कला स्थापना शिविर, सेमिनार, शिल्प प्रदर्शनी जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने भाग लिया और कश्मीर की संस्कृति से परिचित हुए।
वितस्ता कार्यक्रम के बारे में अमृत महोत्सव के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “इस बेहतरीन पहल के लिए बहुत-बहुत बधाई। कई वर्षों के बाद हुए “वितस्ता – द फेस्टिवल ऑफ कश्मीर” से देशभर के लोगों को ना सिर्फ राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को जानने का मौका मिला है, बल्कि यह कार्यक्रम देशवासियों को भी एक सूत्र में पिरोने का शानदार प्रयास है।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment