Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीसी दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के एनसीसी के पूर्व छात्रों से एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन को समर्थन देने और गतिविधियों में भागीदारी से एसोसिएशन को समृद्ध बनाने का भी अनुरोध किया।

कई ट्वीट्स के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा, “एनसीसी दिवस पर शुभकामनाएं। “एकता और अनुशासन” के आदर्श वाक्य से प्रेरित एनसीसी भारत के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमताओं का अहसास कराने और राष्ट्र निर्माण में अंशदान के लिए एक महान अनुभव की पेशकश करती है। यह इस साल जनवरी में एनसीसी रैली के दौरान दिया गया भाषण है।

कुछ दिन पहले, झांसी में ‘राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के दौरान मुझे एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन के पहले सदस्य के रूप में पंजीकरण कराने का सम्मान प्राप्त हुआ। एक अलुमनाई एसोसिएशन की स्थापना उन सभी को एक साथ लाने का सराहनीय प्रयास है, जो एनसीसी के साथ जुड़े रहे हैं।

मैं देश भर के एनसीसी अलुमनाई से एसोसिएशन को अपने समर्थन और गतिविधियों में भागीदारी से एनसीसी अलुमनाई एसोसिएशन को समृद्ध बनाने का अनुरोध करता हूं। भारत सरकार ने एनसीसी के अनुभव को ज्यादा जीवंत और सार्थक बनाने के लिए कई प्रयास किए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.