प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों से एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से चुनने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक के दौरान एनडीए सांसदों से सी पी राधाकृष्णन का परिचय कराया।
बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सभी दलों से सी पी राधाकृष्णन का समर्थन करने का आग्रह किया है।
हम चाहते हैं कि एक साथ मिलकर के उपराष्ट्रपति जी के चुनाव में सर्वसम्मति से राधाकृष्णन जी का सपोर्ट करें तो हमारा लोकतंत्र के लिए भी, हमारा देश के लिए भी और राज्यसभा को संचालन करने में भी बहुत उपयोगी होगी तो पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में सब पार्टी ने आदरणीय प्रधानमंत्री जी को भी धन्यवाद दिया कि बहुत ही अच्छा इंसान को उपराष्ट्रपति जी का चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारा गया है।
उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितम्बर को होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment