Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आदित्य-L1 के अपने गंतव्य पर पहुंचने पर प्रसन्नपता व्यधक्तआ की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत के पहले सौर अनुसंधान उपग्रह आदित्य-एल1 के अपने गंतव्य पर पहुंचने पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। इस उपलब्धि को हमारे वैज्ञानिकों के समर्पण का प्रमाण बताते हुए उन्होंने कहा कि हम मानवता के हित के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत का पहला सौर अनुसंधान उपग्रह आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गया। यह सबसे जटिल और कठिन अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता की भलाई के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को पार करते रहेंगे।”

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.