प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सभी सिविल सेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से लेकर नीति-निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को स्पर्श करते हैं और देश की प्रगति में अपना योगदान देते हैं। यही कामना है कि हमारे सिविल सेवक अपने कर्तव्य के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ देश की सेवा करते रहें।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है। जमीनी स्तर से लेकर नीति निर्माण तक, सिविल सेवकों के प्रयास अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं और भारत की प्रगति में योगदान देते हैं। हमारे सिविल सेवक उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ अपनी सेवा जारी रखें और कर्तव्य के उच्चतम मानकों को बनाए रखें।”
भारत सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी… Read More
भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो… Read More
बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी… Read More
दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा है कि भारत, विश्व… Read More
भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के… Read More
बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment