Categories: News-Headlines

सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी

भारत सरकार ने अतिरिक्त 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं के निर्यात को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के प्रति अपनी वचनबद्धता को सुदृढ़ किया गया है, साथ ही घरेलू बाजारों में स्थिरता बनाए रखने का भी ध्यान रखा गया है। यह निर्णय वर्तमान उत्पादन, उपलब्ध भंडार तथा मूल्य प्रवृत्तियों की व्यापक समीक्षा के पश्चात लिया गया है।

रबी 2026 मौसम के दौरान गेहूं का रकबा बढ़कर लगभग 334.17 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 328.04 लाख हेक्टेयर था। यह वृद्धि गेहूं की खेती के प्रति किसानों के मजबूत विश्वास को दर्शाती है, जिसे सुनिश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सुदृढ़ खरीद तंत्र का समर्थन प्राप्त है, तथा यह एक और शानदार फसल की संभावना का संकेत देती है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 10 मार्च 2026 को जारी द्वितीय अग्रिम आकलन के अनुसार, वर्ष 2025–26 के लिए गेहूं उत्पादन का अनुमान 1202 एलएमटी लगाया गया है। उत्पादन परिदृश्य के अनुकूल होने तथा भंडार की उच्च उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त निर्यात की अनुमति देना उपयुक्त माना गया।

इससे पूर्व, डीएफपीडी ने जनवरी 2026 में 5 एलएमटी गेहूं उत्पादों के निर्यात को मंजूरी दी थी। इसके पश्चात् फरवरी 2026 में अतिरिक्त 5 एलएमटी गेहूं उत्पादों तथा 25 एलएमटी गेहूं के निर्यात को भी स्वीकृति प्रदान की गई। नवीनतम स्वीकृतियों के साथ अब कुल 50 एलएमटी गेहूं तथा 10 एलएमटी गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति दी जा चुकी है।

अतिरिक्त 25 एलएमटी गेहूं के निर्यात की अनुमति देने का यह नवीनतम निर्णय बाजार में तरलता को बढ़ाने, भंडार के कुशल प्रबंधन को सुगम बनाने तथा चरम आवक के मौसम के दौरान संकटपूर्ण बिक्री को रोकने की अपेक्षा है। यह घरेलू मूल्यों को स्थिर रखने और किसानों की आय को सुदृढ़ करने में भी सहायक होगा, साथ ही देश की खाद्य सुरक्षा पूर्णतः सुरक्षित बनी रहेगी।

सरकार किसानों और उपभोक्ताओं के हितों में संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में सतत् विकास को प्रोत्साहित करने हेतु संतुलित और समयोचित उपाय अपनाने के प्रति वचनबद्ध है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारत और अमरीका ने व्‍यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नए दौर की वार्ता शुरू की

भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह वॉशिंगटन का दौरा करेगा। भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो… Read More

3 hours ago

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी

बलूचिस्तान में लोगों के जबरन लापता होने के मामलों के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी… Read More

3 hours ago

सीईपीए वार्ता के बीच भारत-कोरिया व्यापार दोगुना होने की दहलीज़ पर: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग

दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा है कि भारत, विश्व… Read More

15 hours ago

आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने मोरक्को के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ बातचीत की

भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, ने 18 अप्रैल 2026 को मोरक्को के… Read More

17 hours ago

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के चौथे जहाज़ डीएससी ए 23 (यार्ड 328) को नौसेना में शामिल किया गया

बंदरगाहों और तटीय जल में गोताखोरी (डाइविंग) अभियान के लिए डिज़ाइन किए गए पांच डाइविंग… Read More

19 hours ago

C-DOT ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (CCRP) के तहत जंप्स ऑटोमेशन एलएलपी के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने सी-डॉट कोलैबोरेटिव रिसर्च प्रोग्राम (सीसीआरपी) के तहत जंप्स… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.