Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल, अरब लीग के महासचिव और अरब देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने भारत और अरब देशों के लोगों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी वर्षों में भारत-अरब साझेदारी को लेकर अपना दृष्टिकोण भी साझा किया। उन्होंने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि सभी देशों के नागरिकों को पारस्परिक लाभ मिल सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलिस्तीन के लोगों के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को भी दोहराया और गाजा शांति योजना सहित चल रहे शांति प्रयासों का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अरब लीग की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज से शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।… Read More

11 minutes ago

भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

आईसीसी पुरुष अंडर-19 एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट में कल भारत ने जिम्बाब्वे में पाकिस्तान को… Read More

11 minutes ago

बजट 2026-27 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 2.0 के शुभारंभ की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय बजट 2026 पर अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से केंद्रीय बजट 2026 पर अपने… Read More

12 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्‍करण 2026 के उद्घाटन समारोह को सुशोभित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अमृत उद्यान शीतकालीन वार्षिक संस्‍करण 2026 के उद्घाटन समारोह को… Read More

19 hours ago

केंद्रीय बजट 2026-27 की मुख्‍य बातें

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया।… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.