प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कारवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए एक्सप्रेसवे पर निर्मित तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर आयोजित भारतीय वायु सेना का एयर शो भी देखेंगे। इस हवाई पट्टी का इस्तेमाल आपातकाल में किया जायेगा। 341 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के चौद सराय से शुरू होकर बिहार से लगने वाली उत्तरप्रदेश सीमा के 18 किलोमीटर पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 में हैदरिया गांव में समाप्त होता है। छह लेन के एक्सप्रेसवे को भविष्य में आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। लगभग 22 हजार 500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से विशेष रूप से लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिलों के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment