प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे ने आज थिम्पू में भारत की सहायता से बनाए गए ग्यालत्सुएन जेटसन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया। भारत के सहयोग से बनाया गया 150 बिस्तरों वाला यह अस्पताल दो चरणों में बना है।
पहले चरण के निर्माण-कार्य पर 22 करोड़ रुपये की लागत आई है और यह वर्ष 2019 से कार्य कर रहा है। 2019 में दूसरे चरण का निर्माण कार्य 12वीं पंचवर्षीय योजना के हिस्से के रूप में किया गया और इस पर 119 करोड़ रुपये की लागत आई।
भूटान में नवनिर्मित अस्पताल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि करेगा। अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग और प्रसूति विज्ञान, एनेस्थेसियोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर, नवजात और बाल गहन देखभाल की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह अस्पताल स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत-भूटान साझेदारी का ज्वलंत उदाहरण है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment