Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा, ‘शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे शिक्षक समुदाय को बधाई जिन्होंने हमेशा युवाओं में बौद्धिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह काफी सराहनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया और सुनिश्चित किया कि कोविड-19 के समय में भी छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रहे।

मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता और देश के लिए उनके योगदान को याद करता हूं।‘

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.