प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया। वहां उन्होंने पवित्र-पावन गंगा में डुबकी लगाई और पूर्जा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने अपनी गतिविधियां जारी रखीं। प्रधानमंत्री ने सोमवार की देर शाम गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।
गंगा आरती के समय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि काशी की आरती हमेशा मन को नई ऊर्जा से भर देती है। उन्होंने कहा, “काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नई ऊर्जा से भर देती है। आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया। नमामि गंगे तव पाद पंकजम्।“
बाद में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ गहन बैठक की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “काशी में बीजेपी मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ विस्तृत बैठक अभी पूरी की।”
प्रधानमंत्री ने काशी में मुख्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, “काशी में मुख्य विकास कार्यों का निरीक्षण। यह हमारा प्रयास है कि इस पवित्र नगरी में संभावित सर्वश्रेष्ठ अवसंरचना का निर्माण हो।”
प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन भी गये। उन्होंने कहा, “अगला गंतव्य….बनारस स्टेशन। हम रेल संपर्कता के साथ-साथ स्वच्छ, आधुनिक और यात्री अनुकूल रेलवे स्टेशनों का निर्माण सुनिश्चित करने के लिये काम कर रहे हैं।”
देर रात को विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करना प्रधानमंत्री की काम करने की शैली है। इसमें यह ध्यान रखा जाता है कि लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। वे लोगों के साथ खुलकर मिले, जिससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री के प्रति लोगों में कितना उत्साह और प्रेम है, जो उनके स्थानीय सांसद भी हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment