प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उमा सचदेव से मुलाकात की। 90 वर्षीया उमा सचदेव ने प्रधानमंत्री को अपने दिवंगत पति कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव द्वारा लिखी गई तीन पुस्तकों की प्रतियां भेंट कीं।
ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“आज मैंने उमा सचदेव जी के साथ एक यादगार बातचीत की। वह 90 वर्ष की हैं और अदभुत जोश एवं आशावाद की भावना से भरी हुई हैं। उनके पति, कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव एक बेहद सम्मानित सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी थे। उमा जी जनरल @Vedmalik1 जी की चाची हैं।”
“उमा जी ने मुझे अपने दिवंगत पति द्वारा लिखी गई तीन पुस्तकों की प्रतियां दीं। उनमें से दो गीता से जुड़ी हैं और तीसरी ‘ब्लड एंड टियर्स’ शीर्षक पुस्तक देश के विभाजन की त्रासद अवधि के दौरान कर्नल (सेवानिवृत्त) एच. के. सचदेव के अनुभवों और उनके जीवन पर इसके प्रभाव का मर्मस्पर्शी वृतांत है।”
“हमने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के भारत के निर्णय पर चर्चा की, जो विभाजन के शिकार उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपना जीवन शून्य से दोबारा शुरू किया और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दिया। ऐसे लोग मानव की दृढ़ता और धैर्य के प्रतीक हैं।”
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment