Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नोर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्‍टोर से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कोपनहेगन में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्‍मेलन से अलग नोर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गहर स्‍टोर से मुलाकात की। पिछले वर्ष अक्‍टूबर में प्रधानमंत्री जोनस के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।

उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में जारी गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्‍य में सहयोग के क्षेत्रों के बारे में विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने नीली अर्थव्‍यवस्‍था, अक्षय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर तथा पवन ऊर्जा परियोजनाओं, हरित जहाजरानी, मछली पालन, जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, अंतरिक्ष सहयोग, स्‍वास्‍थ्‍य, संस्‍कृति और दीर्घावधि बुनियादी ढांचा निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढाने की संभावनाओं पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के बारे में भी बातचीत की गई। भारत और नार्वे संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्‍य होने के नाते परस्‍पर हित के वैश्विक मुददों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में एक- दूसरे से बातचीत करते रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

13 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.