प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अफगानिस्तान पर जी-20 नेताओं के विशेष वर्चुअल सम्मेलन में भाग लेंगे। जी-20 समूह के वर्तमान अध्यक्ष इटली ने यह बैठक बुलाई है। इस समूह में विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।
बैठक के एजेंडे में अफगानिस्तान में मानवीय जरूरतों और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच के अलावा आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, सुरक्षा, मानवाधिकार और प्रवासन के मुद्दों पर विचार विमर्श शामिल है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान पर शंघाई सहयोग संगठन एससीओ और सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन संपर्क सम्मेलन में भाग लिया था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने व्यापक एससीओ क्षेत्र में बढती कट्ठरता और उग्रवाद के कारण हो रही समस्याओं पर प्रकाश डाला था। जो उदार और प्रगतिशील संस्कृतियों व मूल्यों के गढ़ के रूप में क्षेत्र के इतिहास के विपरीत है। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान के हाल की घटनाक्रमों से उग्रवाद की यह प्रकृति आगे और बढ़ सकती है। अफगानिस्तान में मानवीय संकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत की एकजुटता को दोहराया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र महासवास से अलग अफगानिस्तान पर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भागीदारी की थी। जी-20 समूह विभिन्न मुद्दो पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने तथा संयुक्त राष्ट्र और इसकी एजेंसियों सहित बहुपक्षीय संगठनों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment