Categories: News-Headlines

इराक में मुक्‍तदा अलसद्र की पार्टी ने संसदीय चुनाव में 73 सीटें जीती

इराक में शिया मुस्लिम धर्मगुरू मुक्‍तदा अलसद्र की पार्टी संसदीय चुनाव में सबसे बड़ी विजेता के रूप में उभरी है। उनकी पार्टी ने 2018 में जीती 54 सीटों की तुलना में इस बार 73 सीटें जीती है। प्रारंभिक परिणामों के अनुसार 94 प्रतिशत मत पेटियों की गिनती के बाद अभी तक कोई भी राजनीतिक पार्टी 329 सदस्‍यों वाली संसद में इतना बहुमत प्राप्‍त नहीं कर पाई है कि अपना प्रधानमंत्री चुन सके। कुर्द पार्टियों को 61 सीटें मिली हैं। संसद के सुन्‍नी अध्‍यक्ष मोहम्‍मद अल-हलबोसी के तकद्दुम गठबंधन ने 38 सीटें जीती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नोरी अल मलिकी के नेतृत्‍व वाला स्‍टेट ऑफ लॉ गठबंधन 37 सीटों के साथ तीसरे स्‍थान पर है।

मुकतदा अलसद्र ने सरकारी टेलीविजन पर अपने भाषण में जीत का दावा किया है और विदेशी हस्‍तक्षेप से मुक्‍त राष्‍ट्रवादी सरकार का वायदा किया है।

2003 के अमेरिका के आक्रमण के बाद से इराक में शिया समूहों का सरकारों और सरकार गठन में वर्चस्‍व रहा है। 2003 से पहले इराक में सुन्‍नी तानाशाह सद्दाम हुसैन का शासन था। रविवार को हुए संसदीय चुनाव निर्धारित समय से कई महीने पहले हुए हैं। 2019 में सरकार और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ जनाक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद यह चुनाव हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

12 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

12 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

14 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.