Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तरप्रदेश के महोबा में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना से देश में महिला सशक्तिकरण को बढावा मिला है और महिलाएं राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

हमारी बेटियां घर और रसोई से बाहर निकलकर राष्‍ट्र निर्माण में व्‍यापक योगदान तभी दे पाएंगी, जब पहले घर और रसोई से जुड़ी समस्‍याएं हल हों, इसलिए बीते छह-सात सालों में ऐसे हर समाधान के लिए मिशन मोड पर काम किया गया है।

प्रधानमंत्री ने उत्तरप्रदेश के मोहबा जिले में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण की शुरूआत करने के अवसर पर रसोई गैस कनैक्शन वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण के लाभार्थियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की महिलाएं वर्षों से शौचालय, पीने के पानी और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जुझ रही थीं।

स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत देशभर में करोड़ों शौचालय बनाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ से अधिक गरीबों के पक्‍के घर बने। इन घरों में अधिकतर का मालिकाना हक बहनों के नाम पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की बेटियां तभी राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकती हैं जब उनकी बुनियादी समस्याओं का हल निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्‍त करने के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं।

चाहे वो पीएम गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना हो, जन-धन खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करने का अभियान हो या फिर सिलेण्‍डर का पैसा। हमारी कोशिश यही है कि गरीब के घर का चूल्‍हा हमेशा चलता रहे और चूल्‍हा मतलब लकड़ी का चूल्‍हा नहीं, गैस का चूल्‍हा चलता रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में उज्ज्वला योजना से गरीबों की बहुत मदद हुई। अब रसोई गैस देश की शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच रही है।

उज्‍ज्‍वला योजना ने देश के जितने लोगों, जितनी महिलाओं का जीवन रोशन किया है, वो अभूतपूर्व है। यह योजना 2016 में उत्‍तर प्रदेश के बलिया से आजादी की लड़ाई के अग्रदूत मंगल पांडे जी की धरती से शुरू हुई थी। आज उज्‍ज्‍वला का दूसरे संस्‍करण भी यूपी के ही महोबा की वीर भूमि से शुरू हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना का दूसरा चरण प्रवासी कामगारों के लिए बहुत लाभदायक होगा। रसोई गैस कनैक्शन लेना अब आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश के पचास जिलों में 21 लाख परिवारों को पाइपलाइन के माध्‍यम से रसोई गैस पहुंचाई जा रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.