Categories: News-Headlines

अगली जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई जायेगी और इसमें स्वयं को जोडने का प्रावधान

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि अगली जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से कराई जायेगी और इसमें स्वयं को जोडने का प्रावधान है। जनगणना के आंकडों को एकत्रित करने के लिए मोबाइल ऐप और जनगणना से जुडी विभिन्न गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी के लिए जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना के लिए व्‍यक्ति विशेष की आयु, आमदनी, और विभिन्‍न सामाजिक-आर्थिक मानदंडों जैसे शिक्षा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, धर्म, भाषा, वैवाहिक स्थिति और स्थान बदलने संबंधी आंकडे इकट्ठे किए जाएंगे। वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि जनगणना के पहले चरण की प्रश्नावली को भारत के राजपत्र में अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के अनुसार जनगणना के लिए एकत्रित किए गए आंकडों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.