Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से शुरू हो रहे दो दिन के G-7 शिखर सम्‍मेलन में वर्चुअल माध्‍यम से भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से शुरू हो रहे (12 जून और 13 जून) जी-7 शिखर सम्‍मेलन में वर्चुअल माध्‍यम से भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने नई दिल्‍ली में मीडिया को यह जानकारी दी। इस समय ब्रिटेन जी-7 समूह की अध्‍यक्षता कर रहा है। उसने भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका को अतिथि देशों के रूप में इस वर्चुअल सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। श्री मोदी दूसरी बार जी 7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। ब्रिटेन ने जी-7 के अध्‍यक्ष के रूप में प्राथमिकता वाले चार क्षेत्रों की पहचान की है। ये क्षेत्र हैं – कोरोना वायरस से प्रभावित वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था को पटरी पर लाने के प्रयासों की अगुवाई करना तथा भविष्‍य में ऐसी महामारियों से निपटने के लिए सुदृढ़ ढांचा विकसित करना, मुक्‍त और निष्‍पक्ष व्‍यापार के जरिए भावी समृद्धि को प्रोत्‍साहन देना, जलवायु परिवर्तन से निपटना और जैवविविधता का संरक्षण तथा साझा मूल्‍यों और उदार समाज को प्रोत्‍साहन देना। वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था को महामारी से उबारने के साथ स्‍वास्‍थ्‍य और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.