Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ‘बिरसा मुंडा जयंतीः जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर इसकी शुरुआत करेंगे

केंद्र सरकार, 15 नवम्‍बर से राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क और जागरुकता अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ‘बिरसा मुंडा जयंतीः जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर इसकी शुरुआत करेंगे।

सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र के अनुसार झारखंड के खूंटी जिले से इसकी शुरुआत होगी, जिसमें 22 नवंबर 2023 से 25 जनवरी 2024 तक देशभर के शेष जिलों को कवर किया जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के कारण इन राज्यों में बाद में यह यात्रा शुरू की जाएगी।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि 2047 तक देश के एक विकसित देश का लक्ष्य प्राप्‍त करने के मद्देनजर लोगों में जागरुकता फैलाने और विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की ये योजना बनाई गई है। यात्रा के दौरान, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, पीएम आवास योजना, पीएम प्रणाम योजना और यूरिया सब्सिडी योजना सहित 20 योजनाओं की प्रमुख विशेषताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

10 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

11 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.