Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से फ़ोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से फ़ोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की, जिनमें जल पर रणनीतिक साझेदारी, कृषि के प्रमुख क्षेत्र में सहयोग, उच्च तकनीक और उभरते क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावना आदि शामिल हैं। दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों एवं क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में समान दृष्टिकोण और सहयोग शामिल हैं।

नियमित तौर पर उच्च स्तरीय यात्राओं और आपसी बातचीत के साथ, हाल के वर्षों में भारत-नीदरलैंड संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच 09 अप्रैल 2021 को वर्चुअल रूप में शिखर बैठक का आयोजन किया गया था और तब से दोनों राजनेताओं के बीच नियमित रूप से बातचीत हो रही है। वर्चुअल शिखर बैठक के दौरान नीदरलैंड के साथ ‘जल पर रणनीतिक साझेदारी’ की शुरुआत हुई थी।

इस वर्ष, भारत और नीदरलैंड संयुक्त रूप से राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं। इस विशेष उपलब्धि को 4-7 अप्रैल 2022 तक भारत के राष्ट्रपति की नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा के साथ मनाया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

5 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

7 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

7 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

9 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.