Categories: News-Headlines

असम में जापानी बुखार से तीन लोगों की मौत

असम में जापानी एनसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से तीन और लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गयी है। असम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिमागी बुखार के कारण करीमगंज में दो और शिवसागर में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा इस बुखार के तीन नए मामले धेमाजी में जबकि दो मोरीगांव में और एक डिब्रूगढ़ में सामने आये हैं। बयान के अनुसार ताजा मौत के बाद प्रदेश में इस बीमारी के कारण अब तक कुल 16 लोगों की जान चली गई है।

इसमें कहा गया है कि असम में 1 जुलाई से अब तक दिमागी बुखार के कुल 121 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत की उपस्थिति में दिमागी बुखार और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की स्थिति पर समीक्षा बैठक की गई। बयान के अनुसार, यह निर्णय किया गया है कि महंत बृहस्पतिवार को स्थिति की विस्तार से जिलेवार समीक्षा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.