प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस पहुंच गये हैं। इस दौरान वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मॉरीशस यात्रा के पहले दिन आज प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जुगन्नौथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम के साथ बैठक करेंगे।
अपनी यात्रा के दूसरे दिन कल 12 मार्च को प्रधानमंत्री मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और व्यापार के क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दृष्टि से बेहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा को लेकर यहाँ की सरकार के साथ साथ यहाँ रहने वाले भारतीय मूल के लोगों मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। मॉरीशस की करीब 70% आबादी भारतीय मूल के लोगों की है इस वजह से भारत और मॉरीशस के मजबूत संबंधों का आधार यह साझा इतिहास और साझी संस्कृति भी है। प्रधानमंत्री आज अपनी यात्रा के पहले दिन कम्युनिटी इवेंट में शामिल होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment