प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज संपत्ति स्वामियों को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। दस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से अधिक गांवों में संपत्ति कार्ड वितरित किए गए हैं।
बीते 5 साल में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को यह स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं। अब आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को यह स्वामित्व कार्ड मिले है। यानी स्वामित्व योजना के तहत गांव के करीब सवा दो करोड़ लोगों को अपने घर का पक्का कानूनी डॉक्यूमेंट मिला है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना लागू होने के बाद से पिछले पांच वर्षों में दो करोड़ 25 लाख से अधिक संपत्ति के दस्तावेज जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संपत्ति के उचित दस्तावेज न होना एक बड़ी समस्या है और इस कारण ही विवाद पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति के उचित प्रलेखन से बैंकों से ऋण मिल पाएगा और अवैध अतिक्रमण से संरक्षण मिलेगा।
स्वामित्व योजना से गांव के विकास की प्लानिंग और उस पर अमल अब काफी बेहतर हो रहे हैं आज हमारे पास स्पष्ट नक्शे होंगे तो विकास के काम की प्लानिंग भी सटीक होगी अब प्रॉपर्टी राइट्स मिलने से ग्राम पंचायत की मुश्किलें भी दूर होगी।
प्रधानमंत्री मोदी कहा कि पिछले सात से आठ वर्षों में देश में 98 प्रतिशत जमीन के रिकॉर्ड डिजिटल किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति के अधिकार उपलब्ध होने से ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान होगा और कहा कि संपत्ति के वैध दस्तावेज होने से आपदा के मामले में उचित दावा भी मिल पाएगा।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में संपत्ति स्वामियों को स्वामित्व का अधिकार प्रदान करना है। सर्वेक्षण के लिए अत्याधुनिक ड्रोन प्रौद्योगिकी के माध्यम से परिवारों को स्वामित्व का अधिकार प्रदान कर ग्रामीण भारत के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में स्वामित्व योजना शुरू की गई थी।
स्वामित्व योजना में मैपिंग का काम ड्रोन कर रहे हैं। वहीं नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव की बहने ड्रोन पायलट बन रही है वह ड्रोन से खेती में मदद कर रही है इससे उन्हें अतिरिक्त कमाई हो रही है।
यह योजना संपत्ति के मुद्रीकरण की सुविधा प्रदान करती है और बैंक ऋण के माध्यम से संस्थागत ऋण तक पहुंच को सुगम्य बनाने के साथ-साथ संपत्ति से जुडे विवादों को कम करती है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment