Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मिशन मौसम का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मिशन मौसम का शुभारंभ किया। यह देश को प्रत्‍येक मौसम और जलवायु के लिए स्मार्ट राष्ट्र बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय मौसम विभाग के एक सौ 50वें स्थापना दिवस पर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जलवायु को स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार करने के लिए इस मिशन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह स्थायी भविष्य और उसकी तैयारी के लिए देश की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

प्रधानमंत्री ने मौसम विभाग की एक सौ 50 वर्ष की यात्रा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, बल्कि यह देश में आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उत्‍कृष्‍ट यात्रा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इन एक सौ 50 वर्षों में न सिर्फ करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि यह देश की वैज्ञानिक यात्रा का प्रतीक भी बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मौसम विभाग के एक सौ 50 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। उन्होंने भारतीय मौसम विभाग विज़न-2047 दस्तावेज़ भी जारी किया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने की योजनाएँ शामिल हैं।

मिशन मौसम का उद्देश्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और प्रणाली विकसित करना है। इस पहल में उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन शामिल है। इसमें अत्याधुनिक रडार और उपग्रह तथा उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटर की व्‍यवस्‍था है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.