प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मदुरै में टीवीएस ओपन मोबिलिटी प्लेटफार्म का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रोजगार एवं आजीविका उत्कृष्टता केन्द्र का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वाहन उद्योग से संबंधित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के विकास के लिए विनिर्माण और नवाचार दो अनिवार्य स्तम्भ हैं। उन्होंने कहा कि विनिर्माण उद्योग को जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट की नीति रखनी चाहिए। उनके उत्पाद वैश्विक स्तर के होने चाहिए और उनसे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। सम्मेलन में 5 हजार से अधिक एमएसएमई इकाइयों ने हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पुराने वाहनों और कलपुर्जों की बिक्री का एक बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में छोटे उद्योगों की बड़ी भूमिका होगी।
इस अवसर पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डाक्टर एल मुरुगन ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रेल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे का तेज गति से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री अथक प्रयास कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment