Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डिजिटल माध्यम से बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और अमरीका स्‍वभाविक भागीदार हैं क्‍योंकि वे दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र हैं। कल शाम अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन के साथ वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्‍होंने कहा कि कुछ सप्‍ताह पहले तक बीस हजार से अधिक भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए थे और उनमें से ज्‍यादातर युवा विद्यार्थी थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा और उन्‍हें दवाएं तथा राहत समग्री सहित निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचाने को बहुत महत्‍व दिया है।

हमने यूक्रेन में सिविलियन जनता की सुरक्षा और उनको मानवीय सहायता की निर्बाध आपूर्ति पर भी महत्‍व दिया है और जिसका अभी आपने प्रारंभ में जिक्र भी किया। हमने अपनी तरफ से दवाइयां व अन्‍य राहत सामग्री यूक्रेन और उनके पड़ोसी देशों को भेजी हैं और यूक्रेन की मांग पर हम शीघ्र ही दवाइयों का एक और कंसाइनमेंट भेज रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन के बुचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हाल की हत्‍या बहुत परेशान करने वाली है। उन्‍होंने कहा कि भारत इसकी निंदा करता है और निष्‍पक्ष जांच की मांग करता है। प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी बातचीत से शांति का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍होंने यूक्रेन और रूस के राष्‍ट्रपति से कई बार फोन पर बात की और उनसे शांति की अपील की।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मैंने यूक्रेन और रूस दोनों के राष्‍ट्रपतियों से कई बार फोन पर बातचीत की। मैंने न सिर्फ शांति की अपील की, बल्कि मैंने राष्‍ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्‍ट्रपति के साथ सीधी बातचीत का सुझाव भी रखा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संसद में यूक्रेन के बारे में विस्‍तृत चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्‍ट्रपति बाइडेन की अपने कार्यकाल के आरंभ में महत्‍वपूर्ण नारा-लोकतंत्र जन कल्‍याण कर सकता है- देने की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे राष्‍ट्रपति बाइडेन की इस बात से सहमत है कि दोनों देशों के बीच साझेदारी कई वैश्विक समस्‍याओं के समाधान में योगदान कर सकती है।

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने अपनी शुरूआती टिप्‍पणी में कहा कि भारत और अमरीका दो जीवंत लोकतंत्र हैं जो मजबूत और प्रगतिशील रक्षा भागीदारी साझा करते हैं। राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि सतत परामर्श और बातचीत यह सुनिश्‍चित करने के लिए महत्‍वपूर्ण है कि भारत और अमरीका की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों नेताओं ने कोविड महामारी, वैश्विक आर्थिक बहाली, जलवायु गतिव‍िधि, दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों और यूक्रेन की स्थिति जैसे कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.