Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि यह चुनाव केवल सरकार गठन का चुनाव ही नहीं है बल्कि यह विकसित भारत का चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी आज सहारनपुर में पार्टी के उम्‍मीदवार राघव लखनपाल और कैराना से भाजपा प्रत्‍याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद थे।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यदि इरादा सही है तो परिणाम भी सही होगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है और हम चाहते हैं कि हमारी नीतियां प्रत्‍येक व्‍यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए हमने दस वर्षों तक काम किया है। यही वास्‍तविक धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्‍याय है।

हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग, हर जाति, हर व्‍यक्ति तक पहुंचे और इसलिए भाजपा सरकार ने 10 साल पूरी ताकत से काम किया है और हमारा तो मंत्र रहा है सेच्‍युरेशन शत प्रतिशत योजना लागू हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चहुमुखी विकास के लिए काम किया है जिससे प्रत्‍येक नागरिक का जीवन आसान हुआ है। पिछले दस वर्षों में सरकार ने किसानों के विकास के लिए लगातार काम किया।

प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के बारे में बात करते हुए एक जिला, एक उत्‍पाद योजना की भी सराहना की। उन्‍होंने कहा कि अभी तक आप लोगों ने जो कुछ देखा है वो मात्र एक ट्रेलर है। विकसित भारत के लिए अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।

Leave a Comment

Recent Posts

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

12 hours ago

अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट… भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More

12 hours ago

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More

12 hours ago

राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More

12 hours ago

SSC GD परीक्षा के दौरान केंद्र पर क्षमता से 3 गुना अभ्यर्थियों के बुलाए जाने से बिगड़े हालात, Exam रद्द

SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More

12 hours ago

सलमान खान को अपनी बकरी बेचना चाहता है किसान, इस खूबी के चलते लाखों में पहुंच चुकी है कीमत

सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.