प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की दो दिनों की यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सामरिक साझेदारी आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
पिछले आठ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ यह पांचवीं बैठक होगी। नई दिल्ली में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी भेंट करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेंगे और वहां विशेष बीज वक्तव्य भी देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर ‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वे अबू धाबी की ज़ायेद स्पोर्ट्स सिटी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की यह सातवीं यात्रा है और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। अगस्त 2015 में प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंध व्यापक सामरिक साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए हैं। दोनों देशों ने फरवरी 2022 में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वहीं पिछले वर्ष जुलाई में स्थानीय मुद्रा में भुगतान की प्रणाली पर भी समझौता हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच भारतीय रुपए और संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा दिरहम में लेनदेन को बढ़ावा दिया जा सके। दोनों देश एक-दूसरे के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में शामिल हैं।
2022-23 में दोनों देशों के बीच 85 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। इसके अतिरिक्त संयुक्त अरब अमीरात 2022-23 में भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के मामले में शीर्ष चार निवेशकों में से रहा है।
संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कल दोपहर बाद कतर की राजधानी दोहा के लिए प्रस्थान करेंगे। विदेश सचिव ने बताया है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
आठ भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों की रिहाई पर विदेश सचिव क्वात्रा ने कतर सरकार के फैसले की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से लगातार इस मामले पर नजर रखी और वे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए कोई भी आवश्यक पहल करने से कभी पीछे नहीं हटे।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment