Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में नवनिर्मित संसद भवन राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नवनिर्मित संसद भवन कल राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। नया संसद भवन वास्‍तुकला का शानदार नमूना है तथा राष्‍ट्र की प्रगति का गौरवशाली प्रतीक है। इसकी आंतरिक साज-सज्‍जा देश की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत को दर्शाती है। यह भवन अत्‍या‍धुनिक तकनीक से लैस है, जिससे संसद सदस्यों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी और वे अपनी उपयोगिता बेहतर तरीक़े से सुनिश्‍चित कर सकेंगे।

65 हजार वर्ग मीटर वाला यह परिसर क्षेत्रीय कला, शिल्‍प और सांस्‍कृतिक धरोहर की समेकित अभिव्यक्ति है जिसमें आधुनिक भारत की विविधता और गतिशीलता की झलक भी समाहित है।

नए संसद भवन में लोकसभा में सदस्‍यों के बैठने की क्षमता बढाकर 888 कर दी गई है। इसकी आंतरिक साज-सज्‍जा राष्‍ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित है और यह कक्ष, सत्‍ता और गरिमा की भावना को परिलक्षित करता है।

राज्‍यसभा कक्ष में 384 सदस्‍यों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। समिति कक्षों में सुचारु चर्चा और विचार-विमर्श के लिए उन्‍नत तकनीक का उपयोग किया गया है।

नए संसद भवन के पुस्‍तकालय का उपयोग संसद सदस्यों के अतिरिक्त शोधकर्ता भी कर सकेंगे। पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण इस भवन को प्‍लैटिनम रेटिंग दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

7 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.