Categories: News-Headlines

पैगम्‍बर मोहम्‍मद का जन्‍मदिन ईद मिलाद-उन-नबी आज देश के विभिन्‍न भागों में मनाया जा रहा है

पैगम्‍बर मोहम्‍मद का जन्‍मदिन ईद मिलाद-उन-नबी आज देश के विभिन्‍न भागों में मनाया जा रहा है। कोविड के प्रतिबंधों के कारण अधिकतर जगहों पर मिलाद बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं होगा। कोविड नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मिलाद महफिल और सीरात मज़लिस आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर धर्मगुरू पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जीवन और संदेशों के बारे में बताएंगे।

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को मिलाद-उन-नबी की बधाई दी है।

अपने संदेश में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पैगम्‍बर मोहम्‍मद का जीवन भाईचारा, करुणा और स्‍नेह का उदाहरण रहा है और वे हमेशा मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। श्री कोविंद ने समाज की समृद्धि तथा देश में शांति और सद्भावना के लिए लोगों से पैगम्‍बर मोहम्‍मद के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा कि पैगम्‍बर ने लोगों को करुणा, सहिष्‍णुता और सार्वभौमिक बंधुत्‍व का रास्‍ता दिखाया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि पैगम्‍बर मोहम्‍मद का संदेश लोगों को न्‍यायपूर्ण, मानवीय और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को ईद-ए- मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक ट्वीट में पूरे विश्व के लिये शांति और समृद्धि तथा दयालुता और भाई चारे की कामना की।

जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने आज ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में श्री सिन्‍हा ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह पवित्र अवसर सभी आस्‍थाओं के लोगों के बीच एकजुटता की भावना और एकता तथा साम्‍प्रदायिक सद्भावना मजबूत करेगा। उन्‍होंने केन्‍द्र शासित प्रदेश के लोगों की खुशहाली और खुशी के लिए कामना की और जम्‍मू-कश्‍मीर में शांति विकास और समृद्धि की आशा व्‍यक्‍त की।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

16 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

18 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

20 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

20 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.