Categories: News-Headlines

पीयूष गोयल ने डीपीआईआईटी की पहल ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) में हुई प्रगति की समीक्षा की

केन्‍द्रीय वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने डीपीआईआईटी की पहल ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में डीपीआईआईटी सचिव अनुराग जैन तथा ओएनडीसी की सलाहकार परिषद के सदस्य एवं सीईओ, एनएचए, आर.एस. शर्मा, क्यूसीआई के अध्‍यक्ष आदिल जैनुलभाई, एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ दिलीप असबे, एनएसडीएल-ई गोव के महानिदेशक और सीईओ सुरेश सेठी, आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन, माई गोव के संस्‍थापक अरविन्‍द गुप्ता, और अवाना कैपिटल की अंजलि बंसल भी शामिल हुए।

पीयूष गोयल को इस परियोजना में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में अवगत कराया गया। क्यूसीआई ने इस परियोजना का मिशन मोड में निष्पादन के लिए विशेषज्ञों की एक टीम की स्थापना की है। ओएनडीसी टीम की सहायता के लिए स्‍वयंसेवकों के रूप में अनेक लघु और मध्‍यम उद्यमों को शामिल किया गया है। एक ओएनडीसी गेटवे भी स्थापित किया गया है। सभी नेटवर्क घटकों को कवर करने वाली लगभग 20 संस्थाएं भी इसमें शामिल होने के विभिन्‍न चरणों में हैं। डीपीआईआईटी ने इस परियोजना के प्रारंभिक कार्य के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

एक निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाली गैर-लाभकारी कंपनी स्थापित करने का भी सुझाव दिया गया है। इस संस्‍था से जनसंख्या पैमाने के कार्यान्वयन के लिए एक स्टार्ट-अप मानसिकता प्रदान करने की उम्मीद है, जो भविष्य की दृष्टि के साथ-साथ प्रबंधन में सक्षम हो और इसके नेतृत्‍व को वाणिज्य की गहरी समझ हो, अति आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ सहज हो और उसके पास परिवर्तन करने के लिए मिशनरी दृष्टिकोण हो। एक गैर-लाभकारी कंपनी संरचना लाभ को अधिकतम करने के अभियान के लिए मालिकों को किसी भी प्रकार का प्रोत्साहन देने से रोकती है और विश्वास, शासन के कठोर मानदंड, जवाबदेही और पारदर्शिता प्रदान करते हुए नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार पर ध्यान केन्द्रित करती है।

इस संस्‍था की भूमिका सक्षम प्रौद्योगिकी को अपनाने, उसके निर्माण द्वारा नेटवर्क विकसित करने एवं इको-सिस्टम दिग्‍गजों द्वारा व्यापक पैमाने पर स्वैच्छिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की होगी। यह उपभोक्ता संरक्षण, निष्पक्ष व्यापार और नियामक अनुरूपता के सिद्धांतों पर आधारित आचार संहिता और नेटवर्क के नियमों की स्थापना करके नेटवर्क अनुशासन को सुनिश्चित करेगी। यह संस्‍था नेटवर्क के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचा, सामान्य रजिस्ट्री, प्रतिभागियों और प्रमाणन एजेंसियों का प्रमाणन, शिकायत निवारण, जैसे नेटवर्क के प्रबंधन के लिए बुनियादी सेवाएं भी उपलब्‍ध कराएगी। यह संस्‍था खरीदारों, विक्रेताओं और बाजार सक्रियता के प्रवेश द्वार के लिए संदर्भ अनुप्रयोगों का विकास और संचालन करेगी। इसके अलावा, भागीदार संस्थाओं के साथ नेटवर्क को आवश्‍यक जानकारी से लैस करेगी। यह मौजूदा सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों को नेटवर्क के अनुकूल बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए रेडीमेड टूल विकसित करके उनके डिजिटल परिवर्तन में एसएमई की मदद करेगी।

इस बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, नाबार्ड, सिडबी, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनएसडीएल, सीडीएसएल, एनएसई और बीएसई के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित संभावित प्रमोटरों ने बड़ी संख्‍या में भाग लिया।

पीयूष गोयल ने इस नेटवर्क में हुई प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त करते हुए और इस नेटवर्क को जल्‍दी वास्‍तविकता प्रदान करने के लिए समय-सीमा को कम करने की इच्‍छा जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिया कि इको-सिस्‍टम से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए और संस्थागत संरचना इस तरह से तैयार की जानी चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो कि संस्था नैतिक, सहकारी, लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से आचरण करे। उन्होंने यह निर्देश दिया कि ओएनडीसी नेटवर्क में विश्वास स्‍थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए और विवाद समाधान के लिए विस्तृत तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.