Categories: News-Headlines

चार देशों के राजदूतों ने अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्‍तुत किए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने आज (26 अक्टूबर, 2021) राष्‍ट्रपति भवन के अशोक हॉल में ग्रैंड डची ऑफ लक्‍जमबर्ग, स्लोवेनिया गणराज्‍य, इजराइल और अरब गणराज्‍य मिस्र के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। कोविड-19 महामारी के बाद फिजिकल मोड में आयोजित इस प्रकार का यह पहला आयोजन था। अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजदूतों के नाम इस प्रकार हैं:

पैगी फ्रांट्जेन, ग्रैंड डची ऑफ लक्‍जमबर्ग की राजदूत
मतेजा वोदेब घोष, स्लोवेनिया गणराज्य की राजदूत
नाओर गिलोन, इजराइल के राजदूत
वाल मोहम्मद अवद हमीद, अरब गणराज्य मिस्र के राजदूत

परिचय पत्र प्रस्तुत करने के बाद, राष्ट्रपति ने चारों राजदूतों के साथ अलग-अलग बातचीत की। राष्ट्रपति ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में सफलता प्राप्‍त करने, उनकी भलाई एवं मित्र लोगों की प्रगति और समृद्धि की कामना की। अपनी बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ने उनके देशों के साथ उन घनिष्ठ संबंधों पर भी प्रकाश डाला जो भारत ने उनके देशों के साथ साझा किए हैं और बहुआयामी संबंधों का आनंद लिया है।

राष्ट्रपति ने राजदूतों के माध्यम से उनके नेतृत्व के प्रति अपना व्यक्तिगत सम्मान भी व्‍यक्‍त किया। कार्यक्रम में मौजूद राजदूतों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.