Categories: News-Headlines

पीएम मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कहा-पार्टी किसी परिवार के इर्द-गिर्द नहीं है, उसकी मान्यताएं सेवा, संकल्प तथा समर्पण हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी केन्‍द्र में शीर्ष स्‍तर पर इसलिए पहुंची है क्‍योंकि वह हमेशा आम आदमी से जुड़ी रही है। पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के नई दिल्‍ली में समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम आदमी के लिए विश्‍वास का सेतु बनने को कहा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा किसी परिवार के इर्द-गिर्द नहीं है और इसके मूल्‍य सेवा, संकल्‍प तथा समर्पण हैं। बैठक के बाद भाजपा के महासचिव और केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की बेहतरी के लिए काम करने को कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है।

केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चुनाव संभावित राज्‍यों में चुनावी रणनीति और भाजपा शासित राज्‍यों में सरकारों की उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया गया। भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर के मुख्‍यमत्रियों और पार्टी प्रमुखों ने पिछले पांच साल की उपलब्धियों का ब्‍यौरा पेश किया।

केन्‍द्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि पंजाब में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर एक रिपोर्ट दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.