उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीका वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के मद्देनजर लोगों से अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की है। सरकार ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कानपुर में एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया है। कानपुर जिले में जीका वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 79 तक पहुंच गई है और कल 13 और मरीजों में इसके लक्षण पाए गए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अधिकारियों से प्रत्येक मरीज की लगातार निगरानी करने को कहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम को परीक्षण के लिए और अपने परिवेश को साफ रखने की सलाह देने के लिए कमांड सेंटर में तैनात किया गया है जो चौबीसों घंटे काम करते हुए स्थिति पर नजर रख रही है। कानपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि टीम भी लोगों को वायरस, इसके प्रसार और लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर मदद कर रही है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं और संभावित लक्षणों वाले लोगों का परीक्षण भी कर रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment