प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भरूच जिले में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पहले 10वें स्थान पर था, लेकिन आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इस उपलब्धि पर हम सब को गर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि कोविड महामारी के समय दुनिया ने भारतीय औषधि क्षेत्र की क्षमता और महत्व को समझा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को परास्त करने में भारत का अतुलनीय योगदान रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नये भारत में बनी दवाओं का निर्यात आज नई ऊंचाईयों को छू रहा है। यह उपलब्धि सभी के सहयोग से ही प्राप्त हो सकी। उन्होंने कहा कि देश के अमृत काल में प्रवेश करने के साथ ही गुजरात के लिए भी स्वर्णकाल शुरू हो गया है। गुजरात देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में गुजरात विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे राज्यों की तुलना में अकेले भरूच में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंकलेश्वर में नया हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की। इसके बन जाने से गुजरात निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आदिवासी आबादी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर भी शोक व्यक्त किया और उनकी स्मृतियों को याद किया।
प्रधानमंत्री ने जंबूसर में ढाई हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पहले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने दहेज में कई औद्योगिक पार्कों के साथ डीप सी पाइपलाइन परियोजना की नींव भी रखी, जिनमें भरूच के वालिया, बनासकांठा के अमीरगढ़, दाहोद के चकालिया और छोटा उदयपुर में वानर में चार जनजातीय औद्योगिक पार्क शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने दहेज में एग्रोफूड पार्क, सी-फूड पार्क और एम.एस.एम.ई. पार्क की भी आधारशीला रखी। उन्होंने दहेज में ही आठ सौ टीपीडी के कास्टिक सोडा संयंत्र का भी लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आणंद में एक रैली को भी संबोधित किया।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment