प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक में चिकबल्लापुर ज़िले के मुड्डेनहल्ली में श्री मदुसूदन साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया। इसकी स्थापना श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस ने की है। इस संस्थान में एमबीबीएस की सौ सीटें होंगी और चिकित्सा शिक्षा तथा गरीबों के लिए इलाज़ की सुविधा नि:शुल्क मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने मुड्डेनहल्ली में भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्म-स्थल का दौरा किया और उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बेंगलुरू में एक रोड-शो करेंगे और मेट्रो की व्हाइट फील्ड-के.आर. पुरम लाइन का उद्घाटन करेंगे। साढे तेरह किलोमीटर से लंबे इस रेल खंड का निर्माण लगभग चार हजार दो सौ पचास करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।
प्रधानमंत्री आज देवनगिरी में विजय संकल्प यात्रा के समापन-समारोह में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने चुनाव-पूर्व अभियान के तहत राज्य के 224 विधानसभा निर्वाचन-क्षेत्रों में लगभग 8 हज़ार किलोमीटर लंबी यात्रा की थी।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment