Categories: News-Headlines

पीएमसी बैंक में घोटाले के मुख्य आरोपी और बैंक के पूर्व निदेशक दलजीत सिंह बल को कल नेपाल सीमा के निकट गिरफ्तार

पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी -पीएमसी बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले के मुख्य आरोपी और बैंक के पूर्व निदेशक दलजीत सिंह बल को कल बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। दलजीत सिंह 6 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है। घोटाला सामने आने के बाद पीएमसी बैंक के 20 खाताधारकों ने आत्‍महत्‍या कर ली थी। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से मिली सूचना के बाद आरोपी को रक्सौल की एकीकृत जांच चौकी से गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस घोटाले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.