Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 9,419 नए रोगी सामने आए, अब तक 130.39 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 80,86,910 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 130.39 करोड़ (1,30,39,32,286) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,35,89,181 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 8,251 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,40,97,388 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36% है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 42 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 94,742 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.27 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,89,983 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.19 करोड़ (65,19,50,127) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.74 प्रतिशत है जो पिछले 25 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.73 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 66 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 101 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

11 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.